दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पुलिसकर्मियों की कथित वसूली से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जबलपुर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा ने बुधवार को चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, एसपी और एसडीओपी की भूमिका की जांच छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी को सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारियों और एक होटल संचालक के बीच कथित वसूली को लेकर बातचीत सामने आई थी। वीडियो को आपत्तिजनक मानते हुए आईजी प्रमोद वर्मा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
आईजी ने मामले की प्राथमिक जांच रिपोर्ट बुधवार शाम तक प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही एसपी और एसडीओपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
आईजी प्रमोद वर्मा ने कहा कि होटल संचालक से पुलिस अधिकारियों की बातचीत का वायरल वीडियो काफी आपत्तिजनक है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags
jabalpur